ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बड़हरा से टिकट न मिला तो नहीं लड़ूंगा चुनाव – भोजपुरिया काका

गुड्डु कुमार सिंह आरा : इस बार चुनावी मैदान में काफी उठापटक होने वाला है। जोड़-तोड़ की राजनीति जोर शोर से चल रही है। जीत किसकी होगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन भोजपुर के बड़हरा में कई दिग्गज उम्मीदवार चुनावी मैदान में भाग्य आजमाइश करने के लिए उतरेंगे।

इस बार भोजपुरी सिनेमा में भोजपुरिया काका के नाम से मशहूर आरा निवासी फिल्म अभिनेता, निर्माता मुंबई के चर्चित उद्योगपति अरुण सिंह विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। आरा के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों पूरी टीम के साथ जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं।

अरुण सिंह के समर्थकों तथा राजद कार्यकर्ताओं द्वारा बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से भोजपुरिया काका अरुण सिंह को राजद प्रत्याशी बनाने की मांग लगातार की जा रही। राजद कार्यकर्ता लगातार जन संपर्क कर आम लोगों के बीच से आ रही आवाज को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने का जिम्मा स्वयं उठा लिया है। वहीं अरुण सिंह भोजपुरिया काका ने कहा की जब भी चुनाव लड़ेंगे हम अपने क्षेत्र बड़हरा बिधान सभा से ही लड़ेंगे। अगर बड़हरा से टिकट नही मिला तो चुनाव नही लड़ेंगे।

अरुण सिंह ने कहा कि लालू यादव राबड़ी देवी राजनीति के प्रेरणा स्रोत है। तेज प्रताप यादव व तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में शोषित दलित वंचित अकलियत लोगों की आवाज को बुलंद करना है। अरुण सिंह अपने मित्र और भोजपुरी के चर्चित गायक छोटू छलिया के साथ बरसों से राजद के सामाजिक न्याय अभियान को जन-जन तक फैलाने में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है। लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है। निर्णय पार्टी को करना है कहां से मौका देती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!