ताजा खबर

*मानवाधिकार डिफेंडर ने बलराम कुमार को बनाया नालंदा जिला अध्यक्ष*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा,/सामाजिक कुव्यवस्था सुधार के लिए मानवाधिकार आयोग के बैनर तले दबे कुचले पीड़ितों की आवाज को बुलंद करने हेतु मानवाधिकार डिफेंडर का निर्माण किया गया है। संगठन अपने क्षेत्र को विस्तारित करते हुए नालंदा जिला के बलराम कुमार को “जिला अध्यक्ष” मनोनीत किया है। उक्त जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि नालन्दा में सामाजिक कुव्यवस्थाओं के खिलाफ संघर्ष और दबे-कुचले, शोषित एवं पीड़ित वर्गों की आवाज को बुलंद करने की दिशा में जिला अध्यक्ष का मनोनयन एक सशक्त कदम है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बलराम कुमार ने अपने पदभार ग्रहण के अवसर पर यह संकल्प लिया है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और निर्भीकता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि जमीनी स्तर पर पीड़ितों तक उनका लाभ पहुंचे, यही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। उन्होंने समाज के हर वर्ग से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर आयोजित स्वागत-सह-सम्मान समारोह में मानवाधिकार डिफेंडर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। पटना से पधारी संगठन की संस्थापिका पूजा सिंहा, उप-संस्थापिका आशा देवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय उप-सचिव किरण देवी, राष्ट्रीय निगरानी विभाग की सचिव सरिता देवी ने बलराम कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। सभी वक्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नालंदा जिला में मानवाधिकार आंदोलन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। एकंगरसराय वार्ड अध्यक्ष पूनम कुमारी, पटना सत्तर फीट वार्ड अध्यक्षा रागिनी देवी सहित हिलसा के कई सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक नेता समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन गल्ला व्यवसायिक संघ, बिहारी रोड हिलसा में किया गया, जहां बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।
हिलसा क्षेत्र के भाजपा नेताओं में गौरव प्रकाश, संजय सागर, राजीव कुमार, सौरव प्रकाश समेत बिमलेश कुमार, मुकेश कुमार, भरत कुमार, प्रदीप कुमार, कुमार अभिषेक, ओम प्रकाश, नरेश प्रसाद और सनद यादव सहित सैकड़ों लोगों ने बलराम कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि मानवाधिकार डिफेंडर संगठन नालंदा में सामाजिक न्याय और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगा।

यह नियुक्ति न केवल बलराम कुमार के लिए सम्मान की बात है, बल्कि नालंदा जिला के लिए भी एक नई उम्मीद का प्रतीक है, जहां मानवाधिकारों की रक्षा अब और अधिक संगठित, सशक्त और जनोन्मुखी रूप में होती दिखाई देगी।
————————-

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!