ताजा खबर

31 अगस्त 2020 को पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न प्रणव मुखर्जी के निधन पर बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति माननीय श्री अवधेश नारायण सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया।।…..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-पटना माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने आगे कहा कि श्री मुखर्जी एक सफल और विलक्षण प्रतिभा के राजनेता थे जो एक सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से शीर्ष पद पर आसीन हुए। उनके राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक सुझबुझ से उनके पक्ष एवं विपक्ष भी कायल थे। उनके अमूल्य योगदान के कारण देश के उच्चतम नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई। निकट भविष्य में इसकी भरपाई संभव प्रतीत नही होती।उनका सरल स्वभाव ही उनकी पहचान थी। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं शक्ति दे।अजीत रंजनजनसम्पर्क पदाधिकारी बिहार विधान परिषद

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!