*माननीय मंत्री, सहकारिता विभाग, डॉ० प्रमोद कुमार ने निबंधक, सहयोग समितियाँ एवं 38 जिला सहकारिता पदाधिकारी के कार्यालयों का कम्प्यूटरीकरण संबंधी योजना के क्रियान्वयन का “Go Live” किया।*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/*केन्द्र प्रायोजित योजना “सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से सहकारी समितियों का सुदृढ़ीकरण (Strengthening of Cooperatives through IT Inventions)” के तहत् निबंधक, सहयोग समितियाँ एवं जिला सहकारिता कार्यालयों का कम्प्यूटरीकरण।*
* *योजना की कुल लागत ₹2,74,34,048/- (दो करोड़ चौहत्तर लाख चौंतीस हजार अड़तालीस) रूपये है।*
माननीय मंत्री, सहकारिता विभाग, डॉ० प्रमोद कुमार ने विकास भवन स्थित अपने कक्ष से सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से सहकारी समितियों का सुदृढ़ीकरण योजना के तहत् निबंधक, सहयोग समितियाँ एवं 38 जिला सहकारिता पदाधिकारी के कार्यालयों का कम्प्यूटरीकरण संबंधी योजना के क्रियान्वयन का “Go Live” किया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री, सहकारिता विभाग, डॉ० प्रमोद कुमार ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से सहकारी संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में निबंधक, सहयोग समितियाँ कार्यालय तथा राज्य के 38 जिला सहकारिता पदाधिकारियों के कार्यालयों के कम्प्यूटरीकरण योजना का “Go Live” होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस पहल से सहकारिता विभाग के कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होगी तथा आम नागरिकों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित सूचनाएँ सुलभ रूप से प्राप्त हो सकेंगी। उन्होंने इसे सहकारिता व्यवस्था को आधुनिक, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया और कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की तकनीक आधारित पहलों को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जाएगा, जिसमें राज्य सरकार का पूर्ण सहयोग निरंतर प्राप्त होता रहेगा।
इस योजना की कुल लागत ₹2,74,34,048/- (दो करोड़ चौहत्तर लाख चौंतीस हजार अड़तालीस) रूपये हैं, इस योजना के तहत मुख्य रूप से Hardware का क्रय, Software Development एवं Cloud Infrastructure का कार्य किया गया है।
इस योजना के तहत Software Development हेतु एजेन्सी का चयन E.Proc 2.0 के माध्यम किया गया है। Software Development के तहत Registration of Society, Amendment of Bye Laws, Annual Return Filing, Membership & Appeals, Settlement of Disputes, Audit, Inspection of Records, Liquidation, Complaints, Election एवं Asset Management System जैसे Modules को Develop किया गया है।
“Go Live” करने के उपरांत इस योजनान्तर्गत सहकारी समितियों का निबंधन, उप विधियों में संशोधन, वार्षिक रिपोर्ट रिटर्न, सदस्यता एवं अपील, विवादों का निस्तारण, अंकेक्षण, लेखों का परीक्षण, परिसमापन, शिकायत, निर्वाचन एवं परिसम्पति प्रबंधन प्रणाली आदि से संबंधित कार्य Online हो जायेगा, जिससे कार्य में पारदर्शिता होगी एवं निस्पादन समयबद्ध रूप से हो सकेगा, जो “सहकार से समृद्धि” के लक्ष्य को हासिल करने में मील का पत्थर साबित होगा।
आज के कार्यक्रम में निबंधक, सहयोग समितियाँ, श्री रजनीश कुमार सिंह, संयुक्त निबंधक (योजना), श्री विकास रंजन प्रसाद, संयुक्त निबंधक (अंकेक्षण), श्री कामेश्वर ठाकुर, उप निबंधक, श्री अमर झा सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।


