माननीय उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार 31 जनवरी को दरभंगा जिले के अपर समाहर्ता, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी, सभी राजस्व अधिकारी, सभी राजस्व कर्मचारी एवं सभी अमीनों की उपस्थिति में ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी, लहेरियासराय में दूसरी पाली में विभाग के सभी कार्यों की समीक्षा की

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इस दौरान खराब कार्यप्रणाली वाले अंचलों के डेटा के साथ स्थिति में सुधार के लिए एक माह का समय दिया गया। माननीय उपमुख्यमंत्री ने राजस्व कर्मचारियों एवं अमीनों के कार्यों की भी राजस्व ग्रामवार समीक्षा की। उन्होंने सभी को एक माह में सुधार करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारी की पीठ भी थपथपाई।
इस मौके पर प्रधान सचिव श्री सीके अनिल, सचिव श्री जय सिंह, सचिव श्री गोपाल मीणा, विशेष सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त श्री हिमांशु कुमार राय, दरभंगा के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार,अपर सचिव श्री आजीव वत्सराज, अपर समाहर्ता श्री मनोज कुमार, विभाग की उपनिदेशक श्रीमती मोना झा, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री मणिभूषण किशोर, श्रीमति सुधा रानी, सोनी कुमारी, अनुपम प्रकाश, नवाजिश अख्तर, सहायक निदेशक सह जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री जूही कुमारी, आईटी मैनेजर श्री आनंद शंकर समेत अन्य सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं उपस्थित रहे।



