प्रमुख खबरें

बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति, श्री अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद् के पूर्व सदस्य विशुनदेव राय के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/ उन्होंने कहा कि विशुनदेव राय जी जे.पी. सेनानी, एक महान समाजवादी नेता और गरीबों के हिमायती थे। उनके निधन से अपार द:ख हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर-शांति प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को धैर्य एवं सहनशक्ति दें।

दिवंगत विशुनदेव राय जी का पार्थिव शरीर बिहार विधान परिषद् लाया गया। माननीय सभापति महोदय ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया। मुख्य सचेतक विरोधी दल श्री अब्दुलबारी सिद्दिकी, माननीय सदस्य श्री संजीव कुमार सिंह, श्री संजय सिंह, श्री अशोक पाण्डेय, विधायक मुकेश रौशन, शिवचन्दर राम एंव विधान परिषद् के सचिव श्री अखिलेश कुमार झा ने दिवंगत विशुनदेव राय जी के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!