प्रमुख खबरें

*स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के गोल्ड, राजा मुथुपंडी के सिल्वर और वैभव सूर्यवंशी के प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ जीतने पर माननीय सभापति ने दी शुभकामनाएँ।*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की स्टार वेटलिफ्टर और ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू के गोल्ड और राजा मुथुपंडी को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।

साथ ही उन्होंने भारत के युवा प्रतिभावान क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को जिंबॉब्वे के साथ दो मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में अपने बेहतरीन बल्लेबाज़ी से ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने जाने पर बधाई।वैभव ने अपने असाधारण प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। उन्होंने बिहार के साथ साथ पूरे राष्ट्र का मान बढ़ाया है।

 

Related Articles

Back to top button