ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ऑनलाइन जूनियर शतरंज में रित्विक बने चैंपियन..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला शतरंज संघ द्वारा रविवार की देर शाम अपने जिले के जूनियर खिलाड़ियों के बीच एक नि:शुल्क ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग डेढ़ दर्जन खिलाड़ियों ने भाग लिया।संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव-सह- कार्यक्रम के आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में लोहार पट्टी निवासी श्री रंजीत मजूमदार व श्रीमती रोमी दास के पुत्र तथा स्थानीय सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के वर्ग 3 के छात्र रित्विक मजूमदार चैंपियन बने।इसके अगले स्थानों पर क्रमशः प्राची सिंह, धान्वी कर्मकार, दिव्या कर्मकार, इशिता कुंडू, पवित्र जैन, देवांशु मंत्री, सुरोनय दास, रिया गुप्ता, देवांशु बिहानी, अक्षत वर्मा, राज आनंद, आतियां सावेरी, अभी सिंह, युवराज साह, रितु श्री चक्रवर्ती, अयान हसन एवं अन्य ने जगह बनाई।इस प्रतियोगिता के चैंपियन खिलाड़ी रित्विक के साथ-साथ अन्य शीर्ष विजेताओं को संघ के उपाध्यक्ष बारसोई के श्री सोमनाथ पांडे ने पुरस्कृत किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किशनगंज सदर के शतरंज प्रेमीगण बहुत ही भाग्यवान है जिन्हें जिला शतरंज संघ के मार्गदर्शन में इस रोचक चतुराईपूर्ण अंतरराष्ट्रीय खेल को निरंतर सीखने एवं खेलने का अवसर मिल रहा है, जबकि उनके निवास बारसोई जैसे आसपास के अन्य जगहों के लोग यह सुविधा पाने से वंचित है।परंतु अब यह प्रतिष्ठित सत्य है कि सभी विद्यार्थियों के लिए इस खेल को सीखना एवं खेलना उनके मानसिक विकास के लिए अत्यंत सहायक है साथ ही इससे उनका स्वस्थ मनोरंजन भी स्वत: हो जाता है।बच्चों के व्यक्तित्व के विकास हेतु इसकी भूमिका भी स्वत: सिद्ध है।उन्होंने संघ के प्रशिक्षकों से अनुरोध किया कि कृपया वे ऐसी व्यवस्था प्रदान करें ताकि भविष्य में बारसोई के इच्छुक बच्चे भी इससे लाभान्वित होकर अन्य की तरह आगे बढ़ सके।मौके पर संघ के महासचिव श्री दत्ता एवं खिलाड़ी के कोच श्री कर्मकार मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button