राज्य
*सभापति महोदय ने पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के निधन पर शोक जताया।*
त्रिलोकी नाथ प्रसाद-बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री देवेश चंद्र ठाकुर ने पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सभापति महोदय ने अपने शोक संदेश में कहा कि रामधनी सिंह एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उन्होंने बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। उनके निधन से राजनीतिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्ववर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।