District Adminstrationअपराधठाकुरगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : पौआखाली पुलिस ने चार वारंटीयों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली पुलिस ने एससी/एसटी थाना के कांड संख्या 20/15 के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया। आपको बताते चले कि पुलिस अधीक्षक डॉ इनामुल हक मेंगनु के दिशा निर्देश पर पौआखाली पुलिस ने विशेष छापेमारी चलाते हुए मोहम्मद कासिम, पिता-सलीम अख्तर, मोहम्मद आविद पिता-मो० बरसातु, मोहम्मद तजमुल, पिता-सैबुल हुसैन एवं मो० हासिम पिता सलीम अख्तर सभी साकिनान चांद पटवा थाना पौआखाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में पौआखाली थानाध्यक्ष आरीज एहकाम ने बताया कि सभी एससी/एसटी थाना कांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button