ताजा खबर

राज्य में चलाये गये विशेष समकालीन रात्रि सघन वाहन चेकिंग अभियान।…

अमित कुमार/बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मंगलवार, 19.11.2024 को रात 9 से 11 बजे के बीच राज्य के सभी जिलों में पुलिस अधीक्षक व वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 2 लाख 66 हजार वाहनों को चेक किया गया तथा इस क्रम में 128 वाहनों को जब्त करते हुये लगभग 49 लाख 53 हजार रुपये फाइन किए गए। साथ ही 541 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

राज्य के सभी जिलों में चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में की गई कार्रवाई का फलाफल इस प्रकार है-
• कुल चेक किए गए वाहनों की संख्या लगभग 2,66,000
• कुल जब्त वाहनों की संख्या 128
• जुर्माना की राशि लगभग 49,53,000/-
• गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की संख्या 541

*बरामदगी*
• आग्नेयास्त्र 11
• कारतूस 06
• देसी /विदेशी शराब 4,940 लीटर
• नकद 45 लाख रूपये

*सघन वाहन चेकिंग के दौरान सर्वाधिक गिरफ्तारी वाले टॉप-5 जिले*
• मोतिहारी 201
• औरंगाबाद 52
• कैमूर 35
• पटना 34
• बांका 29

*सघन वाहन चेकिंग के दौरान सर्वाधिक फाइन वसूलने वाले टॉप-5 जिले*
• पटना 6,04,000/-
• रोहतास 5,60,000/-
• नवादा 3,88,000/-
• मोतिहारी 3,85,000/-
• पश्चिमी चंपारण (बेतिया) – 3,63,000/-

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!