किशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम के द्वारा जी.एन.एम. विद्यालय, ओद्रा कालीबाड़ी एवं नेशनल हाई स्कूल का किया गया।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा मोतीहारा हालामाला जी.एन.एम. विद्यालय, ओद्रा कालीबाड़ी एवं नेशनल हाई स्कूल का भ्रमण किया गया। डीएम के द्वारा जल जीवल हरियाली योजना के अन्तर्गत मोतीहारा के हालामाला जी.एन.एम. (Graduate Nursing Medical) विद्यालय में वृक्षारोपन किया गया। साथ ही वहाँ उपस्थित शिक्षकों एवं छात्रों को अपने आस पास वृक्षरोपन करने हेतु प्रेरित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पर्यावरण की सुरक्षा हेतु वृक्षारोपन अति आवश्यक है। ओद्रा कालीबाड़ी के निरीक्षण के क्रम में नदी के आस पास उपलब्ध सरकारी जमीन का पर्यटन के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया। ओद्रा कालीबाड़ी की साफ-सफाई कराने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया गया। इसी क्रम में डीएम के द्वारा नेशनल हाई स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय वहाँ बिहार बोर्ड ऑपेन स्कूल की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही थी। संबंधितों को निदेश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित कराया जाना है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button