District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बीपीएससी की पीटी परीक्षा में 50 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए शामिल।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, 68वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गई।परीक्षा में महज 50 प्रतिशत परीक्षार्थी ही शामिल हुए है। जिसमे कुल 2418 परीक्षार्थी शामिल हुए और 2502 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलने वाले कुछ परीक्षार्थी उत्साहित थे तो कुछ  परीक्षार्थियों में थोड़ी मायूसी थी। परीक्षा जिला मुख्यालय के 10 केंद्रों में संचालित की गई। परीक्षा एक पाली में निर्धारित समय 12 बजे शुरू हुई। जो दो घण्टे तक चली। परीक्षार्थी साढ़े 10 बजे ही केंद्रों में पहुंचने लगे थे। मुख्य द्वार पर जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था। डीएम श्रीकांत शास्त्री, एडीएम अनुज कुमार, एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता, एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी, डीईओ सुभाष कुमार गुप्ता, डीएसपी मुख्यालय अजित प्रताप सिंह चौहान, एसडीसी रंजीत कुमार परीक्षा केंद्रों का मुआयना कर रहे थे। वही केंद्रों में अधिकारियों की मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्ति की गई थी। केंद्रों से 200 मीटर की दूरी पर धारा 144 लागू की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी कतारबद्ध होकर केंद्र से बाहर निकल रहे थे। वही भागलपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, सीवान, मोतिहारी, बेतिया, रोहतास, आरा आदि जिले का केंद्र किशनगंज में बनाया गया था।परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए परीक्षार्थी बस स्टेंड व रेलवे स्टेशन में पहुंचने लगे थे।2 बजे के बाद बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन में परीक्षार्थियों की भीड़ जुटी थी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button