ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भोजपुर : अगिआंव में पोषण मेला में योजनाओं की दी गई जानकारी..

अगिआंव/गुड्डू कुमार, भोजपुर समेकित बाल विकास परियोजना द्वारा राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत मनाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान पोषण मेला का विधिवत आयोजन कर विभाग द्वारा कुपोषण मुक्ति के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दी गई।वाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में आयोजित पोषण मेला का उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख अनीता देवी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी धीरज सिन्हा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मधुरिमा प्रसाद, चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डाॅक्टर रीता शर्मा, एवं डाक्टर ब्रजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस मौके पर अपने संबोधन में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मधुरिमा प्रसाद ने कहा कि कुपोषण की वजह से तमाम तरह की बीमारियां उत्पन्न होती है।खासकर बच्चों व महिलाओं में कुपोषण की समस्या सबसे अधिक देखी जा रही है।इसका एक मुख्य कारण बाल विवाह भी है।इसको ध्यान में रखकर समेकित बाल विकास परियोजना द्वारा कुपोषण मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।अधिकारियों द्वारा लाभुकों एवं किशोरियों को पोषण मेहंदी लगाकर पोषण संबंधी जानकारी दी गई।चिकित्सा प्रभारी डॉ रीता शर्मा द्वारा बताया गया कि गर्भावस्था से लेकर बच्चे को 2 साल तक होने तक बच्चों का अस्सी परसेंट शारीरिक और मानसिक विकास होता है।इस अवधि में हमें गर्भवती प्रसूति एवं बच्चो के कुपोषण एवं एनीमिया से मुक्ति हेतू पौष्टिक एवं संतुलित आहार पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है।साथ ही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मधुरिमा प्रसाद द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।पोषण मेले के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गडहनी द्वारा पोषण मेला मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।चिकित्सा कर्मी आशुतोष कुमार मिश्र, पर्यवेक्षिका फूल कुमारी, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सहायिका व कर्मी उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button