District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : सड़क सुरक्षा अभियान में दो ट्रक समेत चार वाहन जब्त

किशनगंज, 05 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में सड़क सुरक्षा एवं परिवहन नियमों के अनुपालन को लेकर शनिवार को व्यापक प्रवर्तन एवं जांच अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर ट्रक एवं जुगाड़ वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर सड़क सुरक्षा को लेकर वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों से परिवहन नियमों, सड़क सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक कागजात की जांच की गई। जांच के क्रम में नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले कुल चार वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों में दो ट्रक एवं दो जुगाड़ वाहन शामिल हैं। कार्रवाई के बाद संबंधित वाहनों को नियमानुसार जब्त कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी कर सड़क पर वाहन चलाने वालों में हड़कंप की स्थिति रही।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। विशेष रूप से ऐसे वाहनों पर निगरानी रखी जा रही है, जिनसे सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है या जो निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर परिचालन करते हैं। जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय सभी आवश्यक परिवहन एवं यातायात नियमों का पालन करें। वाहन के जरूरी कागजात साथ रखें और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहन का परिचालन करें। अधिकारियों के अनुसार, सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button