हजारों समर्थकों के साथ छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने थामा जदयू का दामन।…

रणधीर सिंह के आने से सारण प्रमंडल में जदयू को मजबूती मिलेगी- विजय कुमार चैधरी।विधानसभा चुनाव-2025 में सारण कमिश्नरी से राजद का सफाया तय: रणधीर सिंह
पटना डेस्क:-मंगलवार को बिहार प्रदेश जदयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में छपरा के पूर्व विधायक एवं महाराजगंज लोकसभा से पूर्व राजद प्रत्याशी श्री रणधीर कुमार सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ जनता दल (यू0) का दामन थामा। बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा ने संयुक्त रूप से श्री रणधीर कुमार सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर श्री विजय कुमार चैधरी ने कहा कि सारण, सिवान, गोपालगंज और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में रणधीर सिंह के परिवार का मजबूत राजनीतिक प्रभाव है। श्री रणधीर सिंह के पिता समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से रहे हैं इसलिए यह कहा जा सकता है कि श्री रणधीर सिंह ने मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नीति-सिद्धांतों में विश्वास जताते हुए अपने हजारों समर्थकों के साथ जदयू में घर वापसी की है। श्री विजय कुमार चैधरी ने कहा कि श्री रणधीर सिंह के आने से सारण प्रमंडल में जदयू को काफी मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि चार चरणों का चुनाव खत्म होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन जीत दर्ज करेगी।
माननीय विधानपार्षद श्री संजय सिंह ने कहा कि लालू परिवार सिर्फ ठगने का काम करती है। उन्हें सिर्फ अपने बेटे और बेटियों की चिंता है। वहीं पूर्व विधायक श्री रणधीर सिंह ने राजद पर धोखा देने और छल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सारण प्रमंडल अंतर्गत सभी चार लोकसभा सीटों पर एनडीए बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में राजद का सफाया तय है, उन्हें सारण कमिश्नरी में एक भी विधानसभा सीट नसीब नहीं होगा।
इस मौके पर माननीय विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, माननीय विधानपार्षद श्री संजय सिंह, माननीय विधानपार्षद श्री महेश्वर सिंह, प्रदेश महासचिव श्री चंदन कुमार सिंह, सारण के जदयू जिलाध्यक्ष श्री अल्ताफ राजू, श्री वासूदेव कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विशाल सिंह राठौर, श्री सुधीर सिंह सहित पार्टी के कई गणमान्य नेतागण मौजुद रहें।