अपराधब्रेकिंग न्यूज़
अलग अलग थानों से पूर्व के मामले में फरार चल रहे पाँच आरोपी गिरफ्तार

गुड्डू कुमार सिंह। तरारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तरारी थाना पुलिस ने पूर्व के मामले के फरार आरोपी कपूरडिहार गांव निवासी आशुतोष सिंह, विपनडिह गांव निवासी विनय पासवान को गिरफ्तार किया है। वही सिकरहटा थाना पुलिस ने भी पूर्व के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजमहलडीह गांव निवासी हीरा लाल सिंह व् चकिया गांव निवासी राजेश सिंह को गिरफ्तार किया है। दूसरी तरफ इमादपुर थाना की पुलिस द्वारा धर्मपुरा गांव निवासी अवधेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपीयों को जेल भेज दिया गया।