झारखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

प्रथम उप महापौर मंगल सिंह ने गांधी मैदान पार्क में जाकर लोगों का कुशलक्षेम पूछा, समस्याएं भी सुनी, व उनके निदान का आश्वासन भी दिया

मेदनीनगर – जनता के लिए हमेशा तत्पर प्रथम उपमहापौर नगर निगम मेदिनीनगर राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) ने आज स्थानीय गांधी मैदान मेदिनीनगर में सम्मानित जनता के बीच जाकर उनका कुशलक्षेम पूछा व पार्क में लगे जनउपयोगी वस्तुओ का आंनद लेते हुए आम जन मानस व बच्चो से बातचीत किया। साथ ही पार्क घूमने के क्रम में प्रथम उपमहापौर को सम्मानित जनता द्वारा दिये गए सुझाव पर भविष्य में अमल करने व समस्याओं का अपने स्तर से हर संभव निदान करने की बात कही। मौके पर पार्क में काफी संख्या में नगर निगम मेदिनीनगर की सम्मानित जनता मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button