ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

हर घर तिरंगा कार्यक्रम से देश में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बन रहा है जो देश हित में है – विजय नंद पाठक

 

आजादी के अमृत महोत्सव पर केन्द्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज रविवार को मेदिनीनगर में ‘तिरंगा पदयात्रा’ का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी मेदिनीनगर ग्रामीण मंडल के तत्वाधान में किया गया ।

पदयात्रा की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुनील पांडे ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक उपस्थित रहे।

सुबह से ही बाईपास रोड में सिंचाई विभाग चौक के पास बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं देशभक्तों का जनमानस एकत्र हुआ।

नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर, उप महापौर मंगल सिंह ,भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे संगठन के तमाम पदाधिकारियों सहित लोगों की भीड़ की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ।

यह यात्रा मेदिनीनगर के सिंचाई विभाग चौक से शुरू हुई और रेडमा चौक होते हुए तीन किलोमीटर का सफर कर छः मुहाँन चौक पर समाप्त हुई।

इस यात्रा में विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए।
इस यात्रा में सभी भाजपा कार्यकर्ता, देशभक्त एवं स्कूली बच्चे अपने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चले और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक ने आजादी के अमृत महोत्सव पर सभी को शुभकामनाएं दीं और लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को देशभक्ति के साथ सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम से देश में देश भक्ति के साथ-साथ उत्साह का माहौल उत्पन्न हो गया है जो देश की एकता और अखंडता को और समृद्ध करेगा।

पदयात्रा मार्ग पर विभिन्न सांस्कृतिक समूहों ने तिरंगा पदयात्रा में भाग लेने वालों का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे राष्ट्र में 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने की योजना है। इसके लिए मेदिनीनगर नगर निगम ने नगर में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा की बिक्री बूथ बनाए हैं।

आज इस तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से ग्रामीण मंडल प्रभारी श्याम बाबू , भाजपा के वरिष्ठ नेता विभाकर नारायण पांडे, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा,जिला के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय , जिला के महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा , जिला के मंत्री धीरेंद्र दुबे , मनोज दुबे, सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह, वार्ड नंबर 7 के वार्ड सदस्य व
जोन अध्यक्ष गोल्डी शुक्ला वार्ड नंबर 6 के वार्ड सदस्य मनोज प्रजापति वार्ड नंबर 8 के वार्ड सदस्य रोशन कुमार,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला खान , नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश सिन्हा, महामंत्री किशन मखाड़ीया , ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष छोटू सिंह , आशीष कुमार सिंह , महामंत्री शुभक तिवारी , बंटी सिन्हा , मंत्री रिंकू मेहता, चुन्नू प्रजापति,कोषाध्यक्ष अमर मिश्रा , आशीष भारद्वाज , डब्ल्यू शाह , धर्मेंद्र तिवारी, रामप्रवेश शुक्ला, धर्मेंद्र शर्मा , संतोष शर्मा, विनीत तिवारी , दिपक तिवारी, मुन्ना तिवारी, ग्रामीण मंडल संयोजक प्रभात तिवारी, ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं , धीरज उपाध्याय , कोचिंग सेंटर के छात्र , डेडीकेटेड एकेडमी के छात्र-छात्राएं , आशीष कंपटीशन कोचिंग सेंटर के छात्र सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button