District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : रोड सेफ्टी माह के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित

किशनगंज,21जनवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, रोड सेफ्टी माह के अंतर्गत बुधवार को जिला परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गुड सेमेरिटन को लेकर एक जागरूकता नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से आमजनों को सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति की सहायता के महत्व से अवगत कराया गया।

नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि किसी व्यक्ति का सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो जाए, तो आसपास मौजूद लोग बिना किसी भय के उसकी मदद करें और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, जिससे समय रहते उसकी जान बचाई जा सके।

कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले नागरिक को गुड सेमेरिटन के रूप में बिहार सरकार द्वारा ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी तथा जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
इसके साथ ही लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा मिल सके।

इस जागरूकता कार्यक्रम में ट्रैफिक डीएसपी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी सलील कुमार, रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मिक्की साहा, मोटरयान निरीक्षक तरुण कुमार सहित परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस एवं रेड क्रॉस सोसायटी के अन्य पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आम लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर सकारात्मक जागरूकता देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!