ब्रेकिंग न्यूज़अपराध

*कर रहे थे नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री, डीएसपी प्रकाश ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार…

ओमप्रकाश/रांची:-रांची पुलिस अवैध नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने में लगी ल है। इसी क्रम में पुलिस ने सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से साढ़े सात ग्राम ब्राउन शुगर, 11 हजार रुपए नकद, तीन स्मार्टफोन और एक होंडा कंपनी का स्कूटी बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों में अजीत कुमार गुप्ता, अमन जयसवाल, नंदा वर्मा और हर्ष कुमार शर्मा शामिल हैं। गिरफ्तार सभी तस्कर सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई..

जानकारी के अनुसार कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय को गुप्त सूचना मिली कि रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है। जिसके आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई। टीम ने जाल बिछाकर चारों तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस की टीम को देखकर तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वे बिहार के सासाराम के साहुआरा में रहने वाले पिंटू कुमार से ब्राउन शुगर खरीदने हैं और रांची लाकर उसे बेचते है। इनके द्वारा रांची के हरमू, जगन्नाथपुर, रेलवे स्टेशन और हिनू इलाके में ब्राउन शुगर की बिक्री की जाती थी।

डीएसपी ने दी जानकारी..

वहीं कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर हर्ष बड़े पैमाने में ब्राउन शुगर की बिक्री करता है। उसे पर सुखदेव नगर, नगड़ी समेत, शहर के कई अलग-अलग थानों में केस दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। इसके अलावा अमन और अजीत भी कई बार ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री में जेल जा चुके हैं। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी..

इन तस्करों को गिरफ्तार करने में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए, सुखदेवनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, एसआई प्रदीप सवैया, आरक्षी रूपेश कुमार एवं दीपक गगराई की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!