
नवेंदु मिश्र
मेदिनीनगर। पलामू भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में पलामू क्लब मैदान में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर चल रहे पखवाड़ा के निमित्त एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमार गौरव ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ भीमराव अंबेडकर को अपनी सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता के कारण ही कांग्रेस शासन में लगातार उपेक्षा और विरोध का सामना करना पड़ रहा था वहीं भाजपा ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के विचारों को अपनाया और मोदी सरकार ने बाबा साहब को सम्मान देते हुए 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक किशुन दास ने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रणेता रहे बाबा साहब ने अपने पूरे जीवन काल में वंचित वर्गों को सामाजिक राजनीतिक रूप से विकसित करने का भरपूर प्रयास किया। आज देश के प्रधानमंत्री मोदी जी स्टैंड अप इंडिया पीएम आवास योजना एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित वर्गों को मुख्य धारा मे जोड़ने का कार्य कर रहे हैं जो बाबा साहेब के समावेशी भारत की सोच का प्रतीक है। 1990 में भाजपा के समर्थन से चल रही बीपी सिंह की सरकार ने ही डॉक्टर अंबेडकर को भारत रत्न देकर सम्मान दिया था कांग्रेस ने तो बाबा साहब को राजनीतिक हाशिए पर ले जाने का षड्यंत्र ही किया था।
जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि भाजपा डॉक्टर अंबेडकर को सम्मान भी दे रही है और मोदी सरकार 2014 से सामाजिक न्याय का विस्तार भी कर रही है एवं बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए विकसित भारत बनाने की और अग्रसर है। केंद्र की एनडीए सरकार ने नारी शक्ति बंदन अधिनियम 2023 महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित कर डॉक्टर अंबेडकर के सामाजिक सुधार के दृष्टिकोण को साकार किया है।
पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि दलित आदिवासी और पिछड़े वर्गों की अत्याचारों से सुरक्षा सहित केंद्र की मोदी सरकार वंचित वर्गों के लिए विकास की उपलब्धियां गढ़ रही हैं। डॉ आंबेडकर के विरासत को सम्मान देने एवं पंच तीर्थ का विकास भी मोदी सरकार कर रही है।
संगोष्ठी में परशुराम ओझा नरेंद्र पांडे विजयानंद पाठक मंगल सिंह दुर्गा जौहरी अविनाश वर्मा अजय तिवारी लवली गुप्ता ज्योति पांडे विजय ठाकुर शिवकुमार मिश्रा धर्मेंद्र उपाध्याय अभिमन्यु तिवारी जितेंद्र तिवारी विजय कुशवाहा राजहंस अग्रवाल प्रियरंजन कुमार ओमप्रकाश विपुल गुप्ता अरविंद गुप्ता ईश्वरी पांडे छोटू सिंहा सरवन गुप्ता लूडू खान नंदलाल प्रसाद गुप्ता दीपक सिंह अजय सिंह शुभम प्रसाद श्वेताग गर्ग सुधीर प्रसाद पिंकू सिंह विवेक चौबे दीपक कुमार रंजीत चंद्रवंशी रीना किशोर मंजू गुप्ता प्रिया सिंह ललिता सहाय उपासना कुमारी एवं अन्य भाजपा अनुसूचित समाज के सोनू मलिक लखन चंद्रवंशी मदन राम विजय राम अशोक राम छोटू राम रेखा देवी तन्नू देवी रेणु देवी मीना देवी रसीला देवी चांदनी देवी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।