District Adminstrationताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : रुईधाशा बालिका गृह, का DM ने किया निरीक्षण, एवं संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निदेश।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा रुईधाशा बालिका गृह, किशनगंज का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में DM ने बच्चों के साथ बातचीत किया। साथ हीं बच्चों के जीवनशैली के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। डीएम ने बच्चियों के लिए किए गए व्यवस्था का भी अवलोकन किया।DM ने पर्यवेक्षण गृह के बच्चों को अच्छी आदत को सीखने की नसीहत दिया। उपस्थित कर्मियो को बालिका गृह को नियमित रूप से साफ-सफाई कराने का निदेश दिया। साथ ही, गृह में प्रतिनियुक्त कर्मियो को बच्चों के उज्जवल भविष्य निर्माण हेतु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का निदेश दिया, ताकि बच्चे अपने आने वाले समय में अपनी जीवन को सवारे और एक अच्छे वातावरण का निर्माण कर सके। डीएम ने बच्चों को एक अच्छे राष्ट्र के निर्माण के लिए तथा सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाने के लिए जागरूक किया। साथ हीं बच्चों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने हेतु अपील किया, ताकि वे अपने भविष्य को अच्छा बना सके। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि संस्थान में पल रहे सभी बच्चे एवं बच्चियों की देखभाल की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाएं निरंतर फॉलोअप करते रहें। उक्त निरीक्षण में जिला पदाधिकारी के साथ-साथ असैनिक शल्य चिकित्सक -सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षक इकाई, सीडीपीओ सदर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button