ब्रेकिंग न्यूज़राज्य
जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने जिलेवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-उन्होंने कहा कि दीपावली सभी लोगों के लिए मंगलमय हो, उनकी सभी इच्छाएँ एवं मनोकामनाएँ पूर्ण हों। सभी लोग आपसी प्रेम एवं भाईचारा के साथ इस पर्व को मनाएँ, मानकों के अनुसार ग्रीन पटाखा का प्रयोग करें, दीया जलाएँ, ग्रीन दीपावली मनाएँ तथा खुशियाँ मनाएँ। उन्होंने कहा कि पटाखा से बहुत ज्यादा प्रदूषण होता है। ध्वनि प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण काफी हानिकारक होता है। हमारे वृद्ध लोगों, हार्ट पेशेंट एवं अस्पताल में मरीजों को बहुत असुविधा तथा पीड़ा होती है। इसको देखते हुए आम जनता से आह्वान है कि पटाखा का प्रयोग नहीं करें एवं ग्रीन दीपावली मनाएँ।