District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : मंडल कारा किशनगंज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

किशनगंज, 13 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री ने शनिवार को मंडल कारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण सुबह 7 बजे शुरू हुई थी। निरीक्षण की कार्रवाई में डीएम श्रीकांत शास्त्री के साथ एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता, एसडीपीओ गौतम कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। मंडल कारा का लगातार एक घण्टे तक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल की तलाशी भी ली गई। तलाशी में विशेष कुछ भी बरामद नहीं हुआ। जेल में पुरूष और महिला वार्डों की तालाशी ली गई। वही कारा परिसर के अस्पताल की व्यवस्था की भी पड़ताल की गई। सुरक्षा को लेकर भी व्यवस्था की जांच की गई। वही जेल में मुलाकातियों की व्यवस्था को लेकर भी पड़ताल की गई। अचानक हुए निरीक्षण को लेकर जेल प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ था। इस दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक रणजीत कुमार भी मौजूद रहे। अचानक से हुए निरीक्षण की भनक पूर्व से जेल प्रशासन को भी नहीं थी। सुरक्षा कारणों से मंडल कारा का निरीक्षण किया गया है। सुरक्षा को लेकर कई बिंदुओं पर जानकारी ली गई है। साथ ही निरीक्षण के दौरान सभी वार्डो की तलाशी ली गई है। जिससे जेल की सुरक्षा और कड़ी हो सके। जेल के महिला बैरक को भी और बेहतर बनाया जाएगा। निरीक्षण में जेल की व्यवस्था बेहतर रही। निरीक्षण के दौरान स्थिति सामान्य थी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता, एसडीपीओ गौतम कुमार, प्रभारी जेल अधीक्षक रणजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button