ताजा खबरदेशयोजनाराजनीतिराज्यविचार

राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनाव की व्यापक तैयारियों के निमित्त बैठक में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

नवेंदु मिश्रा

राजस्थान ,अलवर – राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ऐतिहासिक धरा अलवर में आगामी नगर निकाय चुनाव-2026 की व्यापक तैयारियों के निमित्त आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित होकर पार्टी के ऊर्जावान पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया।

शहरों का समग्र और सतत विकास तभी सार्थक सिद्ध होता है, जब उसका प्रत्यक्ष लाभ हर नागरिक तक पहुंचे। अलवर सहित प्रदेश के सभी शहरों को आधुनिक, स्वच्छ और समृद्ध बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम, संगठन की अटूट शक्ति और जनता-जनार्दन का अपार आशीर्वाद मिलकर नगर निकाय चुनावों में प्रचंड विजय सुनिश्चित करेगा और राजस्थान के शहरी विकास को एक ऐतिहासिक दिशा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  भूपेंद्र यादव , राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  संजय शर्मा  सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,पार्टी पदाधिकारीगण एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button