अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारियों एवं संगठन की मजबूती व विस्तार पर JDUg प्रदेश कार्यालय में हुयी चर्चा

सागर कुमार विशेष प्रतिनिधि की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने महिलाओं को न्याय और गरिमा दिलाने व उम्मीदों को पंख देने का किया है काम: उमेश सिंह कुशवाहा
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारियों एवं संगठन की मजबूती व विस्तार पर प्रदेश कार्यालय में हुयी चर्चा
04 फरवरी 2023, पटना।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने की तैयारियों एवं संगठन की मजबूती व विस्तार को लेकर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में पार्टी की महिला नेत्रियों के साथ अहम चर्चा की गयी। बैठक में बड़ी संख्या में महिला नेत्री उपस्थित रही, संचालन जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वास ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बैंगनी, हरा और सफेद तीन आधिकारिक रंग में बैगनी रंग न्याय और गरिमा का प्रतीक है, हरा रंग उम्मीद का रहा है और सफेद रंग को शुद्धता का सूचक माना गया है। जिसके आधार पर हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने 17 वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं को न्याय और गरिमा दिलाने के लिए और उनकी उम्मीदों को पंख देने के लिए वैचारिक शुद्धता और प्रतिबद्धता के साथ काम किया है, वैसा कोई दूसरा उदाहरण पूरे देश में नहीं। महिला सशक्तिकरण के लिए इस दौरान बिहार में जितने कार्य हुए हैं स्वतंत्र भारत के इतिहास में उतना किसी अन्य राज्य में नहीं हुआ है।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि श्री नीतीश कुमार की सरकार अपने पहले दिन से ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनवरत प्रयत्नशील है। उन्होंने पंचायतों एवं नगर निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50ः आरक्षण दिया। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और शिक्षा के प्रति बालिकाओं का रुझान बढ़ाने के लिए साइकिल व पोशाक योजना के साथ ही कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की। परिणामस्वरूप आज मैट्रिक में लड़के और लड़कियों की संख्या लगभग बराबर हो गई है। आज आवश्यकता है उनके कामों एवं विचारों से हर घर की महिलाओं को अवगत कराने की। 2024 व 2025 का चुनाव सामने है, हमें माननीय मुख्यमंत्री की महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता से आधी आबादी को परिचित कराना है।
बैठक में माननीय मंत्री श्रीमती शीला मंडल, सांसद श्रीमती कविता सिंह, राष्ट्रीय सचिव सह विधानपार्षद श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद श्रीमती मीणा सिंह, श्रीमती अश्वमेघ देवी व श्रीमती कहकशां परवीन, विधायक श्रीमती मीना कामत, श्रीमती शालिनी मिश्रा, श्रीमती रीना देवी, पूर्व मंत्री श्रीमती मंजू वर्मा, पूर्व विधायक श्रीमती पूनम यादव, श्रीमती पूर्णिमा यादव व श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती भारती मेहता, श्रीमती पिंकी भारती, श्रीमती रजिया खातून, डाॅ0 हरपाल कौर, श्रीमती सविता नटराज, श्रीमती प्रमिला प्रजापति, श्रीमती कंचनमाला चैधरी, श्रीमती मायावती चैधरी, श्रीमती अंजुम आरा, श्रीमती आसमां परवीन, श्रीमती साधना सदा, सुश्री विनीता स्टेफी पासवान, श्रीमती मालती सिंह, श्रीमती किरण रंजन, श्रीमती पूनम पासवान, श्रीमती सुप्रिया खेमका, श्रीमती रेणुका कुशवाहा श्री चंदन कुमार सिंह, श्री अरुण कुमार सिंह व श्री वासुदेव कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ महिला नेत्री उपस्थित रहें।


