ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

प्रदेश भाजपा संगठन में फेरबदल की अटकलों को विराम योगी और स्वतंत्र देव सिंह के ही नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा

उमेश कुमार कसेरा –बड़े सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश संगठन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 2022 का चुनाव भाजपा योगी और स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में ही लड़ेगी। अगले हफ्ते तक कैबिनेट में भी कोई परिवर्तन नहीं होगा। ए के शर्मा को यूपी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के भाजपा में काफी उथल-पुथल चल रही थी, और बड़ी-बड़ी संभावनाओं को चर्चाओं में स्थान मिल रहा था जिसमें योगी को हटाए जाने और प्रदेश नेतृत्व किसी अन्य को दिए जाने की भी चर्चा जोर शोर से चल रही थी। लेकिन सूत्रों की मानें तो फिलहाल हाईकमान ने सभी चर्चाओं को शांत कर दिया है और इस पर फैसला अभी कुछ दिनों लिए जाने की संभावना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!