ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत के निधन पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गहरा शोक जताया है।।…

 

त्रिलोकीनाथ प्रसाद मंत्री कपिलदेव कामत को एक सप्‍ताह पहले कोरोना संक्रमण के कारण पटना एम्‍स में भर्ती कराया गया था। वे पहले से किडनी के रोग से ग्रसित थे। उनका लगातार डायलिसिस भी किया जा रहा था। स्थिति खराब होने पर उन्‍हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्‍टरों की टीम उनपर लगातार नजर बनाए हुए थी, लेकिन उन्‍हें बचाया नहीं जा सका।

श्री मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया कहा कि श्री कामत की असामयिक मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। वे गांव, गरीब और आमजन से जुड़े हुए नेता थे। वे एक कुशल प्रशासक और लोकप्रिय राजनेता थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व समर्थकों, शुभचिंतकों और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!