ताजा खबर

उप प्रमुख गडहनी का इस्तीफा बना रहस्यमय।…

गुड्डू कुमार सिंह:;गडहनी। पिछले 13 अप्रैल को उप प्रमुख गडहनी धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा अपना इस्तीफा अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर को सौंप दिया गया था तब से लेकर आज तक उनका इस्तीफा रहस्यमय बना हुआ है।वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उप प्रमुख द्वारा अपना इस्तीफा 19 अप्रैल को वापस ले लिया गया है लेकिन इस संबंध मे जब एसडीओ आरा सदर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसकी सूचना हमे नही है।वहीं कार्यपालक पदाधिकारी सह गडहनी बीडीओ बिरेन्द्र कुमार ने भी इस्तीफा वापसी की सूचना व जानकारी से पल्ला झाड दिया।अब सोचने वाली बात है कि इस राजनीतिक दांव पेंच मे अधिकारियों द्वारा मामले को उलझाये रखने की आखिर क्या जरूरत आन पडी।देखा जाए तो नियमानुसार इस्तीफा देने के बाद सात दिनो तक वापस नही लिया जाता तो इस्तीफा मंजुर हो जाती है और इस स्थिति मे पद रिक्त हो जाता है फिर इस पर आगे की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाती है।लेकिन दस दिन बीतने के बाद भी इस ओर कोई पहल नही की गई।वहीं विश्वस्त सूत्रों की माने तो इस मामले को दवा कर रखा गया है ताकि उप प्रमुख के दावा करने वालों मे अटकलें बनी रहे।वहीं विपक्षी पार्टियों की माने तो उप प्रमुख का इस्तीफा को प्रमुख के चुनाव होने तक रोका गया है ताकि प्रमुख के विपक्षियों मे खलल नही पडे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button