अपराधगिरफ्तारीझारखंडपुलिसरांची

डिलीवरी बॉय ने बनाया था प्रीति ज्वेलर्स में लूट का प्लान, तीन अपराधी हथियार और लूटे गए आभूषणों के साथ गिरफ्तार…

रांची//राजधानी रांची में पुलिस ने 07.04.2026 की संध्या करीब 6:45 बजे मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स नमक ज्वेलरी दुकान में हुए लूटकांड का खुलासा कर दिया है। इस लूट कांड के सभी अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई एवं लगातार छापामारी करते हुए दस घंटे में घटना में शामिल सभी तीन शातिर अपराधियों को हथियार और लूटे गए चांदी के जेवरात के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बता दे कि रांची में डिलीवरी बॉय का काम करने वाले दो साथी अपराधियों ने लूट की योजना बनाई थी।

गिरफ्तार आरोपियों में गिरिडीह के आशुतोष कुमार उम्र-26 वर्ष और महेश कुमार वर्मा उम्र-22 वर्ष व जमुई बिहार से मो० सिराज अंसारी उर्फ शेरू उम्र 30 वर्ष शामिल है। पुलिस ने इनके पास से TVS राईडर मोटरसाईकिल सं०-JH10CM 2392, पल्सर 125 सी.सी मोटरसाईकिल सं०-BR46T 7371, मोबाईल फोन-05 पीस, सोना दुकान से लूटा हुआ सारा सोना/चाँदी, एक देशी पिस्टल, दो मैग्जीन, और चार जिन्दा कारतुस बरामद किया है।इस सबंध में बरियातु थाना कांड सं0-66/26 दिनांक-07.04.2026 धारा-309(4) BNS दर्ज किया गया है।

 

पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ, वो चौंकाने वाला था। जिन तीन आरोपी आशुतोष कुमार, महेश कुमार वर्मा और मो. सिराज अंसारी उर्फ शेरू को पकड़ा गया… इनमें से दो डिलीवरी बॉय का काम करते थे। डिलीवरी के बहाने ये इलाके में आते-जाते रहे, दुकानों की गतिविधियां समझीं, टाइमिंग नोट की… और फिर पूरी प्लानिंग के साथ लूट की पूरी प्लानिंग कर डाली। जैसे ही लूट हुई, मामला सीधे रांची एसएसपी राकेश रंजन तक पहुंची। उन्होंने तुरंत सिटी एसपी पारस राणा को एक्टिव किया और एक स्पेशल टीम बनाई।फिर शुरू हो गया ऑपरेशन “ट्रेस एंड कैच”। सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टेक्निकल सेल की मदद ली। उसके बाद मोबाइल लोकेशन, नेटवर्क ट्रैकिंग और लगातार दस घंटे तक छापेमारी करने के बाद तीनों आरोपी पुलिस के शिकंजे में थे। पुलिस द्वारा इन गिरफ्तार लोगों की तलाशी ली गई तो उनके पास से लूटे गए सोना-चांदी के गहने, दो बाइक… TVS राइडर और पल्सर, पांच मोबाइल फोन, एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और चार जिंदा गोलियां बरामद हुए।

जांच में यह भी सामने आया कि ये कोई पहली बार अपराध नहीं कर रहे थे। इनका पहले का आपराधिक इतिहास रहा है। आशुतोष कुमार (गिरीडीह) पर पहले से कई केस दर्ज हैं। सिराज अंसारी (गिरीडीह) 2023 में जेल जा चुका है। महेश वर्मा (जमुई, बिहार) 2021 में चोरी के मामले में छह महीने जेल में रहा। यानी, तीनों पहले से अपराध की दुनिया के खिलाड़ी थे।

इस पूरे ऑपरेशन में सदर डीएसपी संजीव बेसरा, डीएसपी सह बरियातू थानेदार मनोज कुमार, सदर थानेदार कुलदीप कुमार, एसआई भानु कुमार भारती, अक्षय कुमार, शिव नारायण तिवारी, विश्वजीत कुमार, दिवाकर मिश्रा, प्रिंस कमार मिश्रा और जमील अंसारी की भूमिका सराहनीय रही।

(प्रेस कॉन्फ्रेंस मे पूरे मामले का खुलासा करते हुए रांची के सिटी एसपी पारस राणा) देखें वीडियो…

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!