ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

कांग्रेस की हाथ जोड़े यात्रा पर दीपक प्रकाश का तीखा प्रहार।।..

भारती मिश्रा:-झारखंड रांची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि घुसपैठियों के बीच हाथ जोड़ो यात्रा करने आए हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष| कांग्रेस के दोहरे चेहरे को उजागर कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत जोड़ो और हाथ जोड़ो यात्रा करने झारखंड आए हैं लेकिन भारत की सफलता को संकट में डालने वाली पार्टी कांग्रेस को हाथ जोड़ने की बात शोभा नहीं देती इस पार्टी के डीएनए में भारत तोड़ने की नीति है| उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में भारत विरोधी पादरी जार्ज पुनेन्या, तमिलनाडु को अलग देश बनाने की मांग करने वाला उदय कुमार और पीओके का समर्थन करने वाला कमल हसन शामिल होते हैं और इस कांग्रेसी यात्रा को भारत में जोड़ने का नाम दे रहे हैं|

श्री दीपक प्रकाश में प्रशनातमक अंदाज में कहा कि कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम की शुरुआत साहबगंज से ही क्यों, क्योंकि साहेबगंज में सबसे ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठियों का निवास है| उन्होंने कहा कि जब सिविल सोसाइटी ने घुसपैठियों को भगाने की बात की थी तो यही कांग्रेस और झामुमो की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि हमारी सरकार प्रवासी को भगाने का काम नहीं करेगी| कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड में साहिबगंज के अवैध खनन की बात बहन रुबिका की हत्या के संबंध मे बात, रूपा तिर्की, संध्या टोपनो,आशु हेंब्रम की हत्या के संबंध में कुछ बोलेंगे, उनके परिवार के लोगों से मिलेंगे उन्हें सांत्वना देंगे लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष को यह सब याद नहीं रहा| श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस को आदिवासी समाज से इतनी नफरत क्यों है ,झारखंड आये और झारखंड के अमर शहीद चांद भैरो फूलों झानो याद नहीं आए| यही कांग्रेस ने एक आदिवासी महिला का राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में विरोध किया| सदन में राष्ट्रपति के भाषण का विरोध किया| श्री प्रकाश ने कांग्रेस को उसका इतिहास दिलाते हुए कहा कि 1947 में कांग्रेस के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय भारत का बंटवारा हुआ कश्मीर के 78,104 वर्ग किमि भूमि पाकिस्तान को दे दिया गया उनके समय चीन ने 38000 वर्ग किमी मीटर भूमि पर कब्जा की| जिस कश्मीर से भाजपा की सरकार ने अनुच्छेद 370 तथा 35a को हटाने का काम किया उसी कश्मीर के मुद्दे को नेहरू ने यूएनओ में ले जाकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बना दिया था| भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय युद्धविराम रेखा को नियंत्रण रेखा में बदलने का काम किया, चीन के साथ युद्ध में भारत का एक बड़ा हिस्सा 38,000 वर्ग किमी भूमि पर चीन कब्जा कर बैठ गया है| लोहिया ने जब सवाल किया तो नेहरु ने कहा कि भारत की वह भूमि का कोई उपयोग नहीं है |

श्री दीपक प्रकाश में याद दिलाया कि यह वही सरकार है जिसके रहते कश्मीर के लाल चौक में भारत का तिरंगा नहीं फहरा, यह वही सरकार है जिस के शासनकाल में आपातकालीन लगा था|
देश के संविधान से बड़ा कोई नहीं है लेकिन कांग्रेस की सरकार ने अनुच्छेद 356 के तहत 95 बार चुनी हुई सरकार को गिराने का कार्य किया| रामजन्म भूमि आंदोलन के कारण भाजपा की तीन सरकार को हटाने का काम किया था| राहुल गांधी ने कैबिनेट में नोट पढ़ने का काम किया था| यह वही कांग्रेस की सरकार है जिसके समय इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी, सिखों के मौत के घाट उतारा गया था, यह वही कांग्रेस है जिसके नेता भारतीय सैनिक की वीरता पर सवाल खड़े करते हैं| उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की सहयोगी है जो आदिवासी विरोधी है राज्य में इस सरकार के कार्यकाल में आदिवासी महिलाओं के साथ दुष्कर्म,अनाचार और हत्या हो रही है लेकिन कांग्रेसी चुप है आदिवासी महिला की राष्ट्रपति बनने पर भी कांग्रेस ने उनका विरोध किया था| आखिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं कि कांग्रेस को आदिवासियों से इतनी नफरत क्यों है|

श्री प्रकाश ने कहा कि की धान की खरीदारी नहीं हो पा रही है बिचौलियों ने पौने दाम में धान की उपज का खरीद-फरोख्त कर रहे हैं किसानों के ऋण माफ करने करने का वादा सरकार भूल गई| रिक्तियाँ भरने की घोषणा की थी, महिलाओं को सशक्त बनाने की घोषणा की थी लेकिन सब को सुने सुनाएं धरे के धरे रह गए।

Related Articles

Back to top button