ताजा खबर

रालोमों ने मनाया भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 134 वी जयंती ।।

अविनास कुमार/राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 134 वी जयंती समारोह जगजीवन राम ससंदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान सभागार पटना में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक राम के अध्यक्षता में आयोजित हुआ, कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चौधरी एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जिनेन्द्र नाथ पटेल जी के हाथों संयुक्त रूप से सम्पन्न हुआ।
समारोह में प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने बाबा साहब जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा साहब पिछड़ों, शोषितों, वंचितों और गरीबों के हक-हकुक के रक्षक, समतामूलक समाज के पक्षधर थे। वो एक महान समाज सुधारक थे।
अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक राम ने बताया की बाबा साहब को विश्व के विद्वानों में से एक थे उन्होंने ने विदेश से कानून की पढ़ाई की और भारतीय संविधान के निर्माता बने। डॉ० भीमराव अंबेडकर जी को आज भी लोग भगवान के रूप में देखते है।
प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता ई० हेमंत कुमार ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र नाथ पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, महासचिव सह प्रवक्ता ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, शुकुल राम, महेन्द्र बैठा, लालदेव राम, योगेन्द्र चौहान, नीरज कुमार, डॉo वीरेंद्र दांगी, पप्पू मेहता, ईo राजकुमार पासवान, बैजनाथ शर्मा, अभय वर्मा, खुर्शीद अहमद, माधुरी पटेल, विनोद पप्पू, मुन्ना चौधरी, सुरेश पासवान एवं प्रदेश एवं जिला के सभी नेतागण सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षगण के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button