जयंती समारोहझारखण्डताजा खबरयोजनारणनीतिराज्य

पलामू जिले में श्री राम जन्मोत्सव की धूम आज भी दिखाई दी – दामोदर मिश्र

नवेंदु मिश्र

पड़वा – विश्व हिंदू परिषद का वार्षिक कार्यक्रम
रामजन्मोत्सव का धूम आज भी पलामू जिला में सुना गया।  इस बावत जानकारी देते हुए जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया कि आज पड़वा प्रखंड के मझिआंव में रामजन्मोत्सव भव्य रूप में आयोजित किया गया। जिला बजरंग दल सह संयोजक हिमांशु पांडेय ने अपने वक्तव्य में कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए विश्व हिंदू परिषद का उद्येश्य, उपलब्धि और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। तत्पश्चात दो पहिया वाहन पर एक शोभा यात्रा पड़वा प्रखंड अध्यक्ष पंकज देव के नेतृत्व ने निकाली गई, जो प्रखंड क्षेत्र के मझिआंव, डुमरी, लामी पतरा,  मानहर,  गंगातुआ, बैदा,  नावाडीह,  दुलही गांव में होते हुए माझीगांव देवी मंदिर पर वापस आ कर समाप्त हुआ।  कार्यक्रम में जिला बजरंगदल गौ रक्षा प्रमुख राम व्रत सिंह के अलावा सैकड़ों हिंदू युवा शामिल रहे।
आज ही जिला के तरहसी प्रखंड मुख्यालय में भी विश्व हिंदू परिषद प्रखंड समिति के द्वारा रामजन्मोत्सव आयोजित किया गया। प्रांत टोली सदस्य माननीय रामप्रताप सिंह आज के आयोजन में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता पर विचार रखा। उन्होंने राम जी की जीवनी और विश्व हिंदू परिषद का भी परिचात्मक व्याख्या भी किया।
आज के आयोजन में प्रांत टोली सदस्य राम प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष लाला प्रसाद यादव, जिला संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव, प्रखंड अध्यक्ष प्रवीन पाण्डेय, और खंड कारवां संदीप मिश्रा सहित काफी संख्या में सनातन धर्मावलम्बियों की सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!