राज्य

नावा बाजार प्रखंड में विहिप व बजरंग दल का प्रशिक्षण संपन्न – दामोदर मिश्र

नवेंदु मिश्र

नावा बाजार – नवा बाजार प्रखंड के कांडा पंचायत मुख्यालय स्थित राम जानकी मंदिर में विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ।    प्रखंड अध्यक्ष राजबली जी के साथ साथ प्रखंड के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया।  प्रशिक्षण तीन सत्रों में लगभग चार घंटे तक चला।

प्रशिक्षण देने के लिए विहिप पलामू विभाग के संगठन मंत्री विजय यादव,  जिला सह मंत्री अमित तिवारी, अधिवक्ता,  बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  जिला बजरंग दल सह संयोजक हिमांशु पांडेय तथा जिला बलो पासना प्रमुख विकास कश्यप जी उपस्थित रहे।
    
           प्रशिक्षण के दौरान बैठक प्रारंभ करने की विधि,  ॐ कार पाठ, एकात्मत्का मंत्र,  विजय महा मंत्र, अधिकारी परिचय, पुष्पांजलि और शांति पाठ का विस्तार से अभ्यास कराया गया।

            सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को विश्व हिंदू परिषद की अभी तक का इतिहास इसके आयाम के बारे में तथा अभी तक की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से बतलाया गया।  शारीरिक प्रशिक्षण और आध्यात्मिक प्रशिक्षण भी प्रशिक्षण शिविर के दौरान सम्मानित कार्यकर्ताओं को दिया गया।   सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में दिलचस्पी दिखाई।  प्रांत के द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार अब हर महीने प्रत्येक प्रखंड में 20 से 30/31 तारीख के बीच इस तरह का प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जाएगी।

         आज के प्रशिक्षण शिविर में अमन कुमार, अश्विन राज, प्रतीक सिंह, हिमांशु कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, राम कांत ठाकुर, मनीष कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष सत्य नारायण तिवारी, कांडा पंचायत बजरंग दल संयोजक अजीत कुमार, प्रखंड समरसता प्रमुख कुंदन पांडे, राहुल कुमार, सदानंद कुमार, उपेंद्र सिंह और सुनील सिंह सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!