अपराध

01 देशी पिस्टल एवं 04 जिदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार।…

गुड्डू कुमार सिंह:-आरागड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत वादी गुप्तेश्वर कुमार पिता-दुधनाथ राम, ग्राम-नहसी थाना गड़हनी, जिला – भोजपुर दिनांक – 31.10.2023 को समय 08:15 बजे पूर्वाह्न में रोज की भांति पेट्रोल पम्प ध्यानी टोला, थाना- चरपोखरी अन्तर्गत वादी ड्यूिटी के लिए अपने दोस्त रजनीश के मोटरसाईकिल पर

एवं साथ में मनीष कुमार के साथ जा रहा था, उसी कम में वादी अपने दोस्तों के साथ जैसे ही गड़हनी पेट्रोल पम्प से आगे बढ़ा कि 01 उजला रंग के अपाची पर सवार 1. विशाल यादव, पे०-अनिल यादव, सा०-नहसी, थाना- गड़हनी, जिला- भोजपुर एवं 2. राहुल गिरी, पे० – शिव प्रसाद गिरी, सा०-पडरिया, थाना-चरपोखरी, जिला-भोजपुर ने पूर्व के विवाद को लेकर वादी पर फायरिंग की गई, इस संबंध में वादी के द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर गड़हनी थाना कांड

सं0-171/23, दिनांक-31.10.2023, धारा-307 / 34 भा0द0वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर आरा के नेतृत्व

में थानाध्यक्ष गड़हनी थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा रेड / छापामारी कर उक्त घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त राहुल गिरी, पे० – शिवप्रसाद गिरी, सा० पररिया, थाना- चरपोखरी, जिला-भोजपुर को धमनियां रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसके शरीर का विधिवत् तलासी लिया गया।

तो उनके पास से 01 देशी पिस्टल, 04 जिंदा कारतूस, 01 मोबाईल एवं 01 मोटरसाईकिल बरामद किया गया। उक्त घटना में संलिप्त 01 अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निरंतर रेड / छापामारी की जा रही हैं। जिसकी सूचना भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के द्वारा प्रेस वार्ता कर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!