ताजा खबर

CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरूवार (12 सितंबर) को निधन हो गया है। सीताराम येचुरी लंबे वक्त से बीमार थे…

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरूवार (12 सितंबर) को निधन हो गया है। सीताराम येचुरी लंबे वक्त से बीमार थे। दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। वो एक्यूट रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से पीड़ित थे। 19 अगस्त को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। वरिष्ठ माकपा नेता सीताराम येचुरी का निधन भारतीय राजनीति और खासकर माकपा के लिए एक बड़ा नुकसान है। उनकी उम्र 72 वर्ष थी और वे फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे थे। सीताराम येचुरी ने हाल ही में मोतियाबिंद की सर्जरी करवाई थी।

येचुरी ने भारतीय वामपंथी राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके निधन से राजनीति में एक बड़ा शून्य उत्पन्न हुआ है। उनके योगदान और विचारधारा को याद किया जाएगा, और उनकी कमी महसूस की जाएगी। बताया जा रहा है कि लंबे समय से उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।

डॉक्टरों की एक मल्टीडिसिप्लिनरी टीम उनकी हालत पर नजर रख रही थी। साल 1975 में बतौर छात्र नेता उन्होंने इमरजेंसी का विरोध किया था। इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!