ताजा खबर

रामसखा महतो एवं उसके परिवार के साथ पुलिस द्वारा की गई ज्यादती पर राज्य सरकार सख्त कदम उठाये – भाकपा।…

कुणाल कुमार/पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने बेगूसराय जिलान्तर्गत चेरियाबरियारपुर प्रखंड के श्रीपुर गांव में रामसखा महतो एवं उसके परिवार के साथ पुलिस द्वारा की गई ज्यादती की तीखी निंदा की है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दोषी पुलिस कर्मियों व पुलिस पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि 26 अगस्त, 2024 को बेगूसराय जिला के चेरियाबरियारपुर थाना के श्रीपुर गांव के रामसखा महतो एवं उसके नाबालिग लड़का, पत्नी एवं भाभी को स्थानीय पुलिस प्रशासन पकड़ कर थाना ले गया और थानें के छत पर निर्मम रूप से पीटाई की। सभी अस्पताल में चिकित्सारत है। यह पुलिस ज्यादती की चरम पराकष्ठा है। राज्य सरकार इस जघन्य घटना का वरीय पुलिस पदाधिकारी से जाँच कराकर दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई करे।

भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय निर्दोष लोगों पर कार्रवाई करती है। बेगूसराय की घटना एक बानगी है। इस तरह की घटना पूरे बिहार में हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रामसखा महतो एवं उसके परिवार के साथ पुलिस द्वारा की गई ज्यादती की घटना को गंभीरता से ले और दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!