ताजा खबर

*गांधी , शास्त्री एवम प्रजापति मिश्र को उनकी जयंती पर नमन किये कांग्रेसजन*

मुकेश कुमार/बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 157 वीं जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के 121 वीं जयंती और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहें स्व. पंडित प्रजापति मिश्र के 127 वीं जयंती के मौके पर उनके प्रतिमा एवम तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने सत्य, अहिंसा और संघर्ष के मार्ग से पूरी दुनिया को नई दिशा दी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने सादगीपूर्ण जीवन और “जय जवान, जय किसान” के नारे से देशवासियों को आत्मनिर्भरता और परिश्रम का संदेश दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज देश में गांधी और शास्त्री जी के विचारों को आत्मसात करने की सबसे अधिक आवश्यकता है। आज की राजनीति और समाज में उनकी शिक्षाएँ हमें सत्य, ईमानदारी और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के बताएँ आदर्शों पर चलकर ही हमारा देश एकजुट रहेगा । गांधी के विचारों को जिंदा रखने के लिए सभी कांग्रेसजन को आगे आना होगा और देश में गांधीवाद को प्रबलता से अपनाना होगा।

उन्होंने बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रजापति मिश्र को नमन करते हुए उन्हें महान विभूति बताया।

इस अवसर पर कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक,पूर्व विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, विधायक प्रतिमा कुमारी दास , नरेन्द्र कुमार, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश राठौड़, भावना झा, अमिता भूषण, डा0 संजय यादव, नागेन्द्र कुमार विकल, राजेश कुमार सिन्हा, कुमार आशीष, अफरोज खान, शकीलुर रहमान,शशि रंजन,वैद्यनाथ शर्मा, सत्येन्द्र कुमार सिंह, ललन यादव, कमलेश कमल, असफर अहमद, सूरज सिंह यादव, संजय पाण्डेय, अरविन्द लाल रजक, मनोज मेहता, संतोष श्रीवास्तव, उदय शंकर पटेल,अश्विनी कुमार, शशिकांत तिवारी, मो0 शाहनवाज, डा0 विनोद यादव, वसी अख्तर, सुधा मिश्रा, यशवंत कुमार चमन, राजनन्दन कुमार,उर्मिला सिंह नीलू, सुनील कुमार सिंह, मृणाल अनामय, सैयद कामरान हुसैन,दुर्गा प्रसाद, विमलेश तिवारी, राम शंकर पान, नदीम अंसारी, सत्येन्द्र प्रसाद, अर्जुन पासवान, मिहिर कुमार झा, बद्री प्रसाद यादव, पवन कुसरी, संजय कुमार श्रीवास्तव, विनीता भगत, सुभाष झा सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!