ताजा खबर

शोक संवेदना।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने लोक गायिका पद्मश्री, पद्म विभूषण से सम्मानित और छठ गीत से अलग पहचान बनाने वाली शारदा सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है
लोक गायिका कोकिला पद्मश्री, पद्म विभूषण से सम्मानित और छठ गीत से अलग पहचान बनाने वाली शारदा सिन्हा के निधन पर राजद परिवार ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।और कहा कि इनके निधन से बिहार और लोक गायिका के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। इन्होंने छठ गीत के माध्यम से एक अलग पहचान बनाई थी।
लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन का समाचार सुनकर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय‌ नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पुर्व केंद्रीय मंत्री श्री जयप्रकाश नारायण यादव, डॉ श्रीमती कांति सिंह,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, राज्यसभा सांसद श्री संजय यादव,राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, श्री बीनू यादव, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता,श्री शिवचंद्र राम, प्रदेश के प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू , प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव , प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित अन्य नेताओं ने लोक गायिका पूर्वांचल और मिथिलांचल की कोकिला पद्मश्री, पद्मविभूषण शारदा सिन्हा जी का निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

नेताओं ने कहा कि निकट भविष्य में इनकी भरपाई संभव नही। बिहार के लिए ये शोक का विषय है और राजद परिवार उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करते हैं। साथ ही उनके परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की है । नई दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!