राजनीति

कामरेड सत्यनारायण प्रसाद नहीं रहें॥

कुणाल कुमार /पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता कॉमरेड सत्यनारायण प्रसाद नहीं रहें। उनका निधन शुक्रवार को आठ बजे रात्रि में बक्सर जिला के डुमरांव में उनके निवास स्थान पर हो गया। वे 91 वर्ष के थे। वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बक्सर जिला के वर्षों सचिव और राज्य कंट्रोल कमीशन के सदस्य भी रहे। का० प्रसाद के निधन की सूचना से पार्टी कतारों और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।
का० प्रसाद के निधन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, बिहार राज्य परिषद के सचिव का० रामनरेश पांडेय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि का० सत्यनारायण प्रसाद 1954 से मृत्युपर्यन्त तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य रहे। इस दौरान उन्होंने वर्षों तक बक्सर जिला पार्टी और मजदूरों, किसानों तथा आम जनता के संघर्षों का नेतृत्व किया।वे शोषित पीड़ित जनता के नायक के रूप में याद किए जाते रहेंगे। अपने शोक संदेश में का० सचिव ने कहा कि हम उनके संघर्षों को मुकाम तक पहुंचने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उनके निधन से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के साथ साथ वामपंथी आंदोलन को गहरा धक्का लगा है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। भाकपा राज्य सचिव ने कॉमरेड सत्यनाराय प्रसाद को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार सहित बक्सर जिला पार्टी के तमाम सदस्यों को शोक संवेदना प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!