राज्य

*चंपारण की बेटी सुरभि बनी बीपीएससी+2 में लेक्चरर*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा ::चंपारण की बेटी BPSC +2 में बनी लेक्चरर। उक्त जानकारी कौशलेंद्र पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि सुरभि सलहा गांव निवासी कृष्ण लाल मिश्रा की बड़ी बेटी है। सुरभि अपनी शादी के बाद भी और कोरोना काल में भी अपनी पढ़ाई जारी रखी थी, उसी का परिणाम है कि वे आज BPSC+2 में लेक्चरर बनी।

आगे उन्होंने बताया कि सुरभि की शादी 11 वर्ष पूर्व सरैया गांव निवासी और गया आयुर्वेद कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर चंद्रशेखर पाण्डेय के बड़े बेटे कौशलेन्द्र पाण्डेय से हुआ है।

कौशलेन्द्र पाण्डेय मीडिया में प्रतिष्ठित एक बड़े समाचार पत्र के उप संपादक के पद पर कार्य कर रहे थे। अब कौशलेन्द्र पाण्डेय 2014 से दिल्ली में एक समाचार एजेंसी चला रहे है। कौशलेन्द्र पाण्डेय की भी कहानी संघर्षमय रहा है। आज की मीडिया एक कंपटीशन की दौड़ से गुजर रहा है। बड़े बड़े पत्रकार मीडिया में धरासाई हो जा रहे हैं तो वहीं छोटे छोटे पत्रकार सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसी वातावरण में सुरभि की सहयोग का फायदा कौशलेन्द्र पाण्डेय को मिला और कौशलेन्द्र पाण्डेय आज एक एजेंसी स्थापित कर मीडिया में प्रतिष्ठित स्थान ग्रहण कर लिया है।

मीडिया के क्षेत्र में कौशलेन्द्र पाण्डेय ने जहां ऊंचाई को छुआ है वही कोरोना महामारी के समय उतार चढ़ाव को झेलते हुए सुरभि ने भी अपनी पढ़ाई चालू रखी और आज लेक्चरर की कुर्सी तक पहुंचने में कामयाब रही।

सम्पादक कौशलेन्द्र पाण्डेय और उनकी लेक्चरर पत्नी सुरभि संघर्षमय जीवन में आगे बढ़ने का श्रेय कौशलेन्द्र अपने दादा जी के बताए हुए मार्ग दर्शन को देते हैं तो वहीं सुरभि अपने पति कौशलेन्द्र पाण्डेय की जज्बात को देती है। सही में देखा जाय तो दोनों अपनी मेहनत और लगन से इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं।
———-

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!