पटना : भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सैनेटाइजेशन कार्य में तेजी लाने का प्रमंडलीय आयुक्त ने दिया निर्देश..

निगम में चलाया जा रहा है सैनेटाइजेशन कैंपेन, प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने किया निरीक्षण।
- एसकेपुरी, चिल्ड्रेन पार्क के पास से निगम के सैनेटाइजेशन वाहन को किया रवाना।
- अस्पतालों, दवा दुकानों, रेलवे स्टेशन, आटो स्टैंड आदि जगहों के साथ सार्वजनिक परिवहन के वाहनों को किया जाएगा सेनेटाइज।
- प्रमंडलीय आयुक्त श्री अग्रवाल ने बताया कि सेनेटाइजेशन कार्य को सुचारु रुप से चलाने के लिए 6 गाड़ी फायर बिग्रेड और 6 निगम की गाड़ी तैनात की गई है।
- कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकथाम के लिए जगह-जगह सेनेटाइज किया जाएगा।
- सैनेटाइजेशन के लिए सघन रुप से अभियान शुरु किया गया है।
पटना/त्रिलोकीनाथ प्रसाद, कोरोना संक्रमण को फैलाने से रोकथाम के लिए अब बड़ी मशीनों से सेनेटाइजेशन कैंपेन चलाया जा रहा है।पटना नगर निगम क्षेत्र में जोर शोर से सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है।वायरस का फैलाव न हो इसके लिए भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष तौर से चिन्हित कर सेनेटाइजेशन का कार्यक्रम चलाया रहा है।बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त श्री अग्रवाल ने सेनेटाइजेशन कार्यों का जायजा लिया।उन्होंने एसकेपुरी, चिल्ड्रेन पार्क के पास निगम के सैनेटाइजेशन वाहन का निरीक्षण किया और शहर में सघन रुप से अभियान चलाने का निर्देश दिया। सैनेटाइजेशन के कार्य में और अधिक तेजी लाने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया।इस मौके पर नगर आयुक्त श्री हिमांशु शर्मा आदि उपस्थित थे।निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने क्वॉरेन्टाइन सेंटर, अस्पतालों एवं आवश्यक सामग्री वाली दुकानों को भी प्रतिदिन सैनेटाइज करने का निर्देश दिया।साथ ही, सड़क पर चल रहे ऑटो, बस आदि समेत सार्वजनिक वाहनों में भी सेनेटाइजेशन का निर्देश दिया।प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि निगम क्षेत्र में सैनेटाइजेशन कैंपन के लिए कुल 12 गाड़ी (मशीन युक्त) लगाए गए हैं।इसमें 6 गाड़ी फायर बिग्रेड की है, जबकि 6 निगम की है। दोनों गाड़ियों के माध्यम से आवश्यकतानुसार जगह-जगह सैनेटाइज कराया जा रहा है।प्रमंडलीय आयुक्त ने निर्देश दिया है कि सभी अस्पताल, दवा दुकान, रेलवे स्टेशन और आटो स्टैंड आदि के आसपास विशेष तौर से सेैनेटाइज कराना सुनिश्चित करें।इसके साथ ही प्रशासन की ओर से चिन्हित कंटेनमेंट जोन के अलावे अन्य जगहों पर भी जहां भीड़-भाड़ अधिक रहती है वहां सैनेटाइजेशन का कार्य कराएं।निगम क्षेत्र में चलाए जा रहे सैनेटाइजेशन अभियान की माॅनिटरिंग के लिए पदाधिकारियों की तैनाती की गई है।जिन इलाकों में सैनेटाइजेशन का कार्य कराया जाना आवश्यक है वहां के स्थानीय लोग निगम के कंट्रोल रुम के नंबर पर भी काॅल कर जानकारी दे सकते हैं। सैनेटाइजेशन का कार्य प्रभाव तरीके से करने के लिए निगम में कंट्रोल रुम संचालित किया जा रहा है।