घटना/दुर्घटनाठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : सुखानी थाना क्षेत्र में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोग पिकअप में थे सवार

किशनगंज, 13 अगस्त (के.स.)। फ़रीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत सुखानी थाना क्षेत्र के साबोडांगी के समीप एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 13 लोग सवार थे। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। समान में थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी ने बताया कि पिकअप में 13 लोग सवार बताए जा रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button