किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : नौकट्टा पंचायत में एंबुलेंस सेवा शुरू कर मुखिया ने दिया जनकल्याण का संदेश।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला के पोठिया प्रखंड अन्तर्गत नौकट्टा पंचायत को एंबुलेंस सेवा का लाभ देकर मुखिया प्रतिनिधि जांनिसार अहमद जिले के लिए मिशाल बन गए। जनता की सेवा सभी जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।उनकी सोच को और उंचाई मिले। वहीं, पंचायत के लोगों ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। नौकट्टा पंचायत के मुखिया द्वारा जो रचनात्मक कार्य किया जा रहा है। वह सराहनीय और जनकल्याणकारी है। नौकट्टा पंचायत ने एक बार फिर साबित किया है कि सरकार भले कुछ करें या ना करें लेकिन हम सेवा के लिए कृतसंकल्प है। जन सेवा की भावना सभी में होनी चाहिए। किसी मुखिया की ओर से ऐसी बेहतर शुरूआत करना वाकई एक सुखद संकेत है। रविवार जांनिसार अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल पीड़िताें को आनन फानन में अस्पताल नहीं पहुंचाने की वजह से उनकी मृत्यु हो जाती है। अब ग्रामीण इलाकों में भी एंबुलेंस की उपलब्धता हो जाने से सड़क दुर्घटना में ये एंबुलेंस कारगर होगी। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को न सिर्फ रोजगार मिल सकेगा, बल्कि सड़क दुर्घटना एवं अन्य किसी प्रकार की बीमारी में पीड़ित व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से समय पर इलाज सुविधा उपलब्ध होगी। ग्रामीणों ने कहा कि गरीब लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत करने एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने की दिशा में यह मानव सेवा मुखिया प्रतिनिधि जांनिसार अहमद का एक अच्छा प्रयास है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button