भाजपाशासित राज्य सरकारें बेटियों की रक्षा करने में अक्षम है – उमेश सिंह कुशवाहा।…
महिला आरक्षण पर वाहवाही लूटने वाली भाजपा उज्जैन की घटना पर मौन क्यों - उमेश सिंह कुशवाहा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-बिहार जनता दल(यू0) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने उज्जैन रेप कांड पर भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पूछा कि महिला आरक्षण के नाम पर देशभर में अपनी वाहवाही लूटने वाली भाजपा उज्जैन में नाबालिग छात्रा के साथ हुए अमानवीय और निर्मम घटना पर अब तक मौन क्यों है? बीते सप्ताह सदन में नारी शक्ति पर लंबे-लंबे भाषण देने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को अब देश के बेटियों की चीख-पुकार सुनाई क्यों नहीं दे रहा है?
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के प्रति भाजपा असल में कितना संवेदनहीन है अब इसका हकीकत भी देश की जनता के सामने उजागर हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का चुनावी नारा भाजपाशासित राज्यों में ही दम तोड़ रहा है। भाजपा की तमाम राज्य सरकारें अब तक बेटियों के स्मिता की रक्षा करने में अक्षम साबित हुई है।
भाजपा शासित प्रदेशों में माताएं-बहनें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है, चारो तरफ भय का माहौल है। कुछ महीनें पहले ही मणिपुर की घटना ने पूरे विश्व में भारत को शर्मसार करने का काम किया और चंद दिनों पहले उत्तरप्रदेश के कौसम्बी में भी गर्भवती दलित महिला को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मध्यप्रदेश में तो आए दिन महिलाओं पर अत्याचार से सम्बंधित रूह कंपाने वाली खबरें आती है, जिसकी फेहरिस्त बहुत लंबी है। जिन भी प्रदेशों में भाजपा की सरकार है, वहां अमुमन इसी तरह की घटनाएं घटित हो रही है।