District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पोस्ट ऑफिस परिसर से बाइक चोरी।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, मुख्य डाकघर परिसर से BR37 M 3146 नम्बर की बाइक चुरा ली गई। बाइक मालिक भेड़ियाडांगी निवासी जियाउल हक ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि घटना की लिखित सूचना सदर थाने को दी गई है। पीड़ित ने बताया कि वे किसी कार्य से एनएच 27 के समीप मुख्य डाकघर पहुंचे थे। बाइक को पोस्ट ऑफिस के बाहर खड़ी कर अंदर गया। थोड़ी देर बाद पोस्ट ऑफिस के बाहर आया तो देखा बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button