राज्य

06 जुलाई को विद्यापति भवन में होगी हम (से.) बिहार राज्य परिषद की बैठक

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश राज्य परिषद की बैठक 06 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे पटना स्थित विद्यापति भवन में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान की समीक्षा तथा विभिन्न महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत परिचर्चा की जाएगी। बैठक में राज्य परिषद के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं अन्य आमंत्रित प्रतिनिधि भाग लेंगे।

राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा 03 जुलाई तक सभी राज्यों में राज्य परिषद की बैठक एवं संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में बिहार प्रदेश इकाई की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय तथा लोकतांत्रिक बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं राज्य परिषद सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button