11 वर्ष से बकाये अनुदान का भुगतान अविलंब करे बिहार सरकार :रालोजद।.…
• बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ का शिष्टमंडल उपेन्द्र कुशवाहा को दिया ज्ञापन
त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-11 वर्ष से बकाये अनुदान का भुगतान एवं 715 माध्यमिक विद्यालयों की संबद्धता बिहार में पुनः बहाल करने जैसी मांगों को लेकर आज बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संयोजक राज किशोर प्रसाद साधु व वरिष्ठ शिक्षक नेता लालचंद सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा से मिलकर ज्ञापन सौपा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने उनकी मांगों को जायज बताया| श्री कुशवाहा ने बिहार सरकार से यह सवाल किया कि जब राज्य सरकार के स्थापित नियमावली (प्रबंध नियंत्रण ग्रहण) 1981 की धारा-19 के तहत 715 माध्यमिक विद्यालय है तो इनका संबद्धता रद्द क्यों? उन्होंने यह भी सरकार से जानना चाह की जब इन विद्यालयों के क्षेत्र की शिक्षा प्रेमी भुमिदाताओ द्वारा 3400 एकड़ भूमि पूरे बिहार में माननीय सज्यपल के नाम से रजिस्ट्री किया गया तथा 1979 से 1991 एवं 2004 से 2008 तक गहन जांचोपरांत राज्य सरकार द्वारा स्थापना की अनुमति एवं प्रस्विकृत प्रदान किया गया तो फिर उन विद्यालयों का संबद्धता रद्द क्यों? बिहार सरकार इन सवालों का जवाब दे|
रालोजद नेता के दुर्घटना में मौत पर उपेन्द्र कुशवाहा ने जताई शोक।
पटना : पूर्वी चंपारण जिला के रालोजद महासचिव व शिवहर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी का कार्य करने वाले रालोजद नेता प्रेमचंद्र झा के सड़क दुर्घटना में हुई निधन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री भारत सरकार उपेन्द्र कुशवाहा ने गहरा दुःख व्यक्त किया है| प्रेमचन्द्र झा पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत पताही प्रखण्ड के गुजरौलगांव निवासी थे| उनकी मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गयी| उनके निधन पर शोक व्यक्त करने रालोजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री व सांसद डा० मोनाजिर हसन, पूर्व विधायक डा० रणविजय सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीतेन्द्र नाथ पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता ई० शम्भुनाथ सिन्हा, फज़ल इमाम मल्लिक, प्रशांत पंकज, अंगद कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा, ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, राहुल कुमार, अखतर नेहाल, ई० हेमन्त कुमार एवं नितिन भारती कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा प्रमुख है।
भवदीय (राम पुकार सिन्हा)