बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान, किशनगंज में 11 नवंबर को मतदान
किशनगंज,06अक्टूबर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सारी जानकारी दी गई। चुनाव के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू कर दी गई है।
बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। फर्स्ट फेज में 121 और सेकेंड फेज में 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 22 नवंबर 2025 तक पूरी कर ली जाएगी। किशनगंज जिले में मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा।
किशनगंज जिले की चार विधानसभा सीटों में मतदाता संख्या:
किशनगंज जिले की चार विधानसभा सीटों – बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज और कोचाधामन – में कुल 11,12,530 मतदाता हैं। इनमें 5,93,739 पुरुष, 5,18,755 महिलाएं और 36 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।
- बहादुरगंज: 2,87,638 मतदाता (पुरुष: 1,53,240, महिलाएं: 1,34,385, ट्रांसजेंडर: 13)
- ठाकुरगंज: 2,96,323 मतदाता (पुरुष: 1,57,869, महिलाएं: 1,38,449, ट्रांसजेंडर: 5)
- किशनगंज: 2,80,185 मतदाता (पुरुष: 1,49,056, महिलाएं: 1,31,118, ट्रांसजेंडर: 11)
- कोचाधामन: 2,48,384 मतदाता (पुरुष: 1,33,574, महिलाएं: 1,14,803, ट्रांसजेंडर: 7)
जिले में सबसे अधिक मतदाता ठाकुरगंज विधानसभा में हैं, जबकि सबसे कम कोचाधामन में हैं।
चुनाव प्रक्रिया की प्रमुख तिथियां:
फर्स्ट फेज (121 सीटें):
- गैजेट नोटिफिकेशन: 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
- नामांकन भरने की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
- नामांकन की जांच: 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार)
- उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
- मतदान: 6 नवंबर 2025 (गुरुवार)
सेकेंड फेज (122 सीटें):
- गैजेट नोटिफिकेशन: 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
- नामांकन भरने की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
- नामांकन की जांच: 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार)
- उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार)
- मतदान: 11 नवंबर 2025 (मंगलवार)
चुनाव की तैयारियों को लेकर चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बिहार में SIR पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में बड़े बदलाव किए गए हैं और जिनके नाम, पता या उम्र में बदलाव हुआ है, उन्हें 15 दिन में नया वोटर कार्ड मिलेगा।


